प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अल्लापुर के 80 फीट रोड स्थित क्षतिग्रस्त सीवर चैम्बर की मरम्मत का काम रुकने से सड़क लगातार धंस रही है। चैम्बर के पश्चिम में करीब 15 दिन पहले एक और सीवर चैम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था। सीवर का पानी निकालने के लिए पम्प लगाया गया, लेकिन अब पम्प भी हटा दिया गया है। इससे सड़क धंसने के साथ ही आसपास सीवर का गंदा पानी भर रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि गंगा प्रदूषण विभाग जमीन से पानी रिसाव से मरम्मत का काम रोक दिया है। स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बघेड़ी में अधूरी नाली से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...