Prayagraj News: अलोपी देवी और ललिता देवी मंदिर में छह कलाकार देंगे प्रस्तुति
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच देने की पहल की गई है। संस्कृति विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्तूबर तक शहर के दो प्रमुख देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें अलोपीदेवी मंदिर और मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर शामिल हैं। दोनों मंदिरों में तीन-तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस तरह जिले के छह कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महिला कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारंपरिक देवी गीतों के गायन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिला कलाकारों को सम्मान और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। यह भी पढ़ें- Munger News: नवरात्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.