Prayagraj News: अलर्ट: हर दूसरे दिन डेंगू का मिल रहा एक मरीज
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 46 दिनों में 23 मरीज मिल चुके हैं। यानी हर दूसरे दिन एक नया मरीज मिल रहा है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के अनुसार एक से 14 सितंबर तक 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि अगस्त में डेंगू के आठ मरीज मिले थे। वहीं जनवरी से 14 सितंबर तक 30 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मिले मरीजों में 23 शहरी और सात ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Unnao News: डेंगू से एक और संक्रमित मिला युवक डेंगू के मरीजों का इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। बेली अस्पताल में नौ सितंबर को तीन मरीज भर्ती किए गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.