Prayagraj News: अलग-अलग हादसों में अधिवक्ता और दो सगे भाई गंभीर
प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में, तुलारामबाग निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता रमाशंकर यादव सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से न्यायालय जा रहे थे। रामा कॉन्टिनेंटल के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। बेटे आशुतोष की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।दूसरा हादसा सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजरूपपुर स्थित 60 फीट रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुआ। अपनी बाइक के साथ खड़े अजय कुमार और उनके भाई को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.