प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: सामाजिक संस्था अर्चिशा फाउंडेशन की ओर से डीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मनसा सिंह के नेतृत्व में नीम, अशोक, मौलश्री, गुलमोहर के पौधे रोपकर ट्री गार्ड लगाए गए। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय रहीं। अविन्द श्रीवास्तव, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, योगेंद्र मौजूद रहे। मनसा ने लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...