प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाकुंभ-2025 के बाद प्रयागराज के सुनियोजित विस्तार की दिशा में नगर निगम ने अरैल को नए हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। इस योजना के तहत अरैल में सितारा होटल और आधुनिक रिवर फ्रंट विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों निर्माण के लिए नगर निगम ने अर्बन चैलेंज फंड से 450 करोड़ रुपये शासन से मांगे हैं। यह भी पढ़ें- कब से शुरू होगा बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का काम, बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा; शिखर भी होगा ऊंचानगर निगम की योजना नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि शहर के मुख्य हिस्से में विकास के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं बची है। ऐसे में भविष्य की विकास योजनाओं का केंद्र अरैल को बनाया गया है। प्रस्ताव के...