Prayagraj News: अरैल के पक्के घाट पर चला स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल की ओर से रविवार की सुबह अरैल के नए पक्के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सहदेव चौरसिया की अगुवाई में अभियान चला। जिसमें स्वयंसेवकों ने गंगा के किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया। साथ ही आम जनमानस से गंगा मैया में गंदगी ना फैलाने और फूलमाला नहीं फेंकने की अपील भी की। अभियान में कुंवर जी तिवारी, विकास मिश्र, ऋषि दीक्षित, आत्म प्रकाश यादव, सुनील कुशवाहा, शशिकांत पांडेय, कपूर चंद केसरवानी, इंदु प्रकाश सिंह, संदीप केसरवानी, कार्तिकेय तिवारी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.