प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। करेली-करेलाबाग (तुलसीपुर) की अरबों की जमीन पर अब विकास की नई गाथा लिखने की तैयारी हो रही है। वर्षों से अवैध कब्जों और अनाधिकृत निर्माण की जकड़ में इस जमीन को लेकर प्रयागराज विकास प्राधिकरण पर वृहद योजना बना रहा है। पीडीए ने गोपनीय तरीके से यहां सर्वे कराया तो उनकी अरबों की जमीन अवैध कब्जा होने की बात सामने आई। पीडीए की योजना जमीन से अवैध कब्जे हटाकर यहां 'तुलसी विहार' नाम से आवासीय योजना विकसित करने की है। प्रस्तावित योजना में आवास के साथ सड़क, पार्क, हरित क्षेत्र और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं को भी शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा अवैध कब्जा वाले क्षेत्र के पास सड़क पर तुलसी चौक नाम का भव्य चौराहा बनाने की योजना बन रही है। एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी और कसारी मसारी में पदमलोक के साथ...