Prayagraj News: अमृत भारत एक्सप्रेस में सो रही युवती की जेब से मोबाइल चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान सो रही युवती की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। घटना मिर्जापुर से प्रयागराज के बीच की है। बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली 20 वर्षीय बेबी खातून परीक्षा देने के बाद अपने घर ठाणे, मुंबई लौट रही थीं। कटिहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 11032 अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच एस-6 की सीट नंबर 73 पर सवार हुई थीं। रात करीब 1:10 बजे मिर्जापुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद उन्होंने मोबाइल में समय देखा और उसे जींस की दाहिनी जेब में रखकर सो गईं। रात करीब 3:10 बजे ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उनकी नींद खुल गई। उन्होंने जेब में देखा तो मोबाइल गायब था। उनका आरोप है कि नींद का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। प्रयागराज जीआरपी चोरी की एफआईआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.