प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की मंडल समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अमिताभ बच्चन को मंडल अध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा को मंडल मंत्री, सनत तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यम गुप्ता को संगठन मंत्री और राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।महामंत्री रुपम पांडेय व जिलामंत्री रविकांत ने बताया कि बैठक में संगठन के नाम पर कथित फर्जी पोस्टर जारी करने, अनधिकृत पदाधिकारी घोषित करने और दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के आरोपों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने इन मामलों की पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही महामंत्री के कथित इस्तीफे और नई जोनल कार्यकारिणी के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रामक पोस्टरों पर भी ...