Prayagraj News: अभियान चलाकर स्कूलों के ऊपर से हटवाएं हाईटेंशन तार
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में हो रही देरी पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को अभियान चलाकर स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि तारों के कारण कहीं कोई हादसा होता है तो संबंधित अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने शुक्रवार को संगम सभागार में विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने के कार्य की समीक्षा की। बैठक में बीएसए ने बताया कि कई विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाने के लिए निर्धारित धनराशि जमा की जा चुकी है, इसके बावजूद अभी तक तार नहीं हटाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 86 स्कूलों के सिर पर अब भी हाईटेंशन लाइन का खतरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.