प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के नियमित, भूतपूर्व और बैक पेपर के विद्यार्थी अब 31 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों की मांग पर तिथि बढ़ाई है। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। समर्थ पोर्टल और पुराने कॉलेज लॉग-इन पर पंजीकृत सभी नियमित, बैक पेपर और भूतपूर्व परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क एवं अन्य शुल्क पांच नवंबर तक जमा किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 नवंबर तक भुगतान...