प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में इस बार विजयदशमी पर नई परंपरा का श्रीगणेश हुआ है। इसके लिए दशमी पर आयोजित हुए पथरचट्टी व पजावा रामलीला कमेटी के संयुक्त रामदल के दौरान श्री लोकनाथ मिलन संघ की ओर से पहल की गई। दोनों कमेटियों की भगवान राम की सवारी व माता सीता के रथ को लोकनाथ के ऐतिहासिक चौराहे पर एक साथ खड़ा किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष निखिल पांडे ने बताया कि दोनों कमेटियों से आग्रह किया गया तो उसे स्वीकार कर लिया गया। यह भी तय हुआ कि अब हर दशहरे पर एक साथ जनमानस को भगवान का दर्शन देखने का अवसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से जगमगाया रामलीला मैदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...