प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर आवासीय योजना (पद्म लोक) के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि जिस ढाई हेक्टेयर (15 बीघा) जमीन पर यह आवासीय योजना बनने जा रही है, वह कभी माफिया का अस्तबल और अय्याशी का केंद्र हुआ करता था। उन्होंने अतीक अहमद के प्रभाव वाले कसारी-मसारी मोहल्ले का नाम बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने की घोषणा की। कहा कि यह पूरा इलाका अब श्रीकृष्ण पुरी के नाम से विकसित किया जाएगा। उन्होंने झलवा में बन रही आईटीआई को महाराजा बिजली पासी के नाम से करने की भी घोषणा की।सीएम यह भी पढ़ें- अतीक के कसारी-मसारी का नाम अब कृष्णपुरी, योगी ने माफिया की लैंड पर 602 फ्लैट का किया भूमि पूजन ने कहा कि स...