Prayagraj News: अब मॉडल रोड बनाएंगी पंचायतें, होगा गांव का विकास
प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब ग्राम पंचायतें केवल छोटी संपर्क सड़कों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि मॉडल रोड का निर्माण भी करा सकेंगी। जिले से मॉडल रोड निर्माण की अनुमति का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में प्रयागराज जिले के सभी 23 विकास खंडों में एक-एक मॉडल रोड का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों को सामान्य ग्रामीण सड़कों की तुलना में अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त बनाया जाएगा। सड़क निर्माण में बेहतर सामग्री का उपयोग किया जाएगा, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें और ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। अधिकारियों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.