Prayagraj News: अब मानव संपदा पोर्टल से ही होंगे चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी नया दावा भौतिक यानी ऑफलाइन रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में सभी आहरण-वितरण अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नए दावे मानव संपदा पोर्टल के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मॉड्यूल के माध्यम से ही प्रस्तुत किए जाने हैं। सभी संबंधित अधिकारी इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर तक विभिन्न विभागों में भौतिक रूप से प्राप्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित दावों की प्रक्रिया पहले की तरह ऑफलाइन ही पूरी की जाएगी। ऐसे दावों को तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.