प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मूसलाधार बारिश अब भले ही बंद हो गई हो, लेकिन मोहल्लों में जलभराव की समस्या अभी भी है। नगर निगम सदन शुरू होते ही जब महापौर ने छूटे हुए पार्षदों से अपनी बात रखने के लिए कहा तो अधिकांश लोगों ने यही समस्या उठाई।

जलभराव और नाला निर्माण की कमी पार्षद बलराज पटेल ने विस्तारित क्षेत्र नैनी में नाला न होने से जलभराव की बात रखी। पार्षद अरुण मिश्र ने झूंसी के विस्तारित क्षेत्र में नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या रखी। पार्षद अनूप पासी ने मुंडी चक में जलभराव की बात कही। पार्षद मुकेश कसेरा ने चारों ओर एक-एक कैटल कॉलोनी बनवाने की मांग रखी। जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि रसूलपुर मरियाडीह में गोशाला के पास एक निर्माण हो रहा है।

अन्य मुद्दे और मांगें पार्षद विजय विश्वास ने पुलिया खुलवाने की मांग र...