Prayagraj News: अब जमीन पर उतरेगा 'पद्मलोक' रेरा से मिली हरी झंडी
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कसारी-मसारी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित 'पद्मलोक' आवासीय योजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने मंगलवार को योजना को मंजूरी दे दी। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि रेरा की स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। प्रस्तावित आवास योजना में कुल 602 टू-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये रखी गई है। मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही इस योजना में पार्क, झूले, कम्युनिटी सेंटर समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी। पीडीए ने फ्लैटों के आकार को लेकर पहली बार आम लोगों की राय जानने के लिए 12 से 15 जुलाई तक तीन दिवसीय सर्वेक्षण कराया था। इसमें एक हजार से अधिक लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.