प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वकीलों-डॉक्टरों में चल रहे विवाद के बीच अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया। अब ट्रामा सेंटर से जिन गंभीर मरीजों को इलाज के लिए नई बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित मेडिसिन इमरजेंसी यूनिट (ईएमयू) भेजा जाता था वहां अब नहीं भेजा जाएगा। अब मरीजों को ट्रामा सेंटर के भूतल पर स्थित पैथोलॉजी के बगल वाले वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में 12 बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती रहेगी। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेंद्र शुक्ल के अनुसार अभी तक ट्रामा सेंटर से अधिकांश मरीजों को मेडिसिन इमरजेंसी यूनिट में भेजा जाता था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में वकील-डॉक्टर मारपीट प्रकरण की जांच करेगी एसआईटी लेकिन वार्ड तक मरीज...