Prayagraj News: अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे निकाय कर्मचारी
प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पांच साल बाद भी अकेंद्रीयत सेवा नियमावली जारी नहीं होने और लंबित मांगों का समाधान न होने से नाराज स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के कार्यसमिति की बैठक में आंदोलन की घोषणा की गई है। प्रयागराज नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 30 नवंबर को प्रदेश के 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं, 445 नगर पंचायतों और जलकल संस्थानों में जनजागरण करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर 15 दिसंबर को लखनऊ स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय पर प्रदेशभर के निकायों के कर्मचारियों का जमावड़ा होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष के मुताबिक पांच साल से सेवा नियमावली जारी नहीं होने के कारण कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.