Prayagraj News: अपर निदेशक डॉ. रवीन्द्र जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: झांसी जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रवीन्द्र कुमार सक्सेना को प्रयागराज के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में अपर निदेशक के पद स्थानांतरित किया गया है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय प्रयागराज मंडल में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. राजेश कुमार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मूल रूप से दतिया मप्र के रहने वाले डॉ. रवीन्द्र कुमार पैथोलॉजी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यभार ग्रहण करूंगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नवप्रोन्नत 31 चिकित्साधिकारियों को मिली नई तैनाती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.