प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त की अदालत में घुसकर अभद्रता और धमकी देने के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जांच में आरोपी का मकान तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बना होने की पुष्टि होने के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को अपर आयुक्त जयजीत कौर अपने न्यायालय में वादों की सुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान पवन कुमार विश्वकर्मा नामक व्यक्ति बिना अनुमति कक्ष में घुस गया और सुनवाई को प्रभावित करने का प्रयास करते हुए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसने अपर आयुक्त के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- तालाबों की जमीन को राजस्व अभिलेखों में कराएं दर्ज घटना के बाद कर्नलगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ...