प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: महत्मा गांधी मार्ग पर स्थित सीएमओ के पदेन आवास का सीडीओ को किया गया आवंटन निरस्त कर दिया गया है। सीएमओ अब पूर्व की भांति अपने आवास में ही रहेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से सीडीओ हर्षिका सिंह को सर्किट हाउस के पास स्थित फ्लैट आवंटित किया गया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इस संदर्भ में सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएमओ डॉ. एके तिवारी, संघ की अध्यक्ष डॉ. अंकिता पांडेय, महामंत्री अनुपम द्विवेदी और संघ के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत की। डीएम ने कहा कि सीएमओ के पदेन आवास को सीडीओ को आवंटित नहीं किया जाएगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सीएमओ को आवास खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके विरोध में संघ के पदाधिकारियों के आवाह्न पर स्वास्थ्य विभाग के सभी ...