Prayagraj News: अनुपस्थित कार्मिक प्रशिक्षण में न आए तो होगी एफआईआर
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिक, ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर को शाम पांच बजे फिर होगा। तीसरे और आखिरी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि 13 व 14 अक्तूबर को प्रशिक्षण रखा गया था। इसमें भी कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। यह बेहद गंभीर मामला है। अगर कर्मचारी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो 15 अक्तूबर को शाम पांच बजे एनआईसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हों। लापरवाही करने वालों के खिलाफ थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Orai News: स्नातक निर्वाचन को लेकर कमर कसे अफसर, तैयारियों में लापरवाही न बरतें अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.