Prayagraj News: अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कर विभागों को करें हस्तांतरित
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: संगम सभागार में बुधवार को 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने की। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय में परियोजनाएं पूरी कराने और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना प्रबंधकों और अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि जिन परियोजनाओं की पूर्णता तिथि बढ़ाई जानी है, उसके लिए आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी की जाए। साथ ही परियोजनाओं के लिए अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। सीडीओ ने अफसरों से कहा गया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका समय से संबंधित विभाग को हस्तांतरण कराया जाए, ताकि इनका उपयोग जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.