प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सलोरी में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपित देवेंद्र नाथ मिश्र उर्फ झून्ने और उसके बेटे नृपेंद्र नाथ मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वर्षों पुरानी दोस्ती जमीन विवाद में दुश्मनी में बदली, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पुलिस ने दोनों आरोपितों को शुक्रवार को बेली अस्पताल के मुख्य गेट से गिरफ्तार करने का दावा किया गया। देवेंद्र नाथ मिश्र और उसके बेटे नृपेंद्र पर गुरुवार को सलोरी में जमीन के विवाद में अधिवक्ता स...