Prayagraj News: अधिवक्ता से मारपीट पर चक्काजाम, तोड़फोड़
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एजी ऑफिस के पास स्थित लोकनाथ रेस्टोरेंट में जले चावल की शिकायत करने पर बुधवार रात एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को पहले सिविल लाइंस थाने पर हंगामा किया और फिर एकलव्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर रेस्टोरेंट मालिक, मैनेजर और अज्ञात वेटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
घटना की जानकारी लूकरगंज निवासी अधिवक्ता विष्णु पांडेय की तहरीर के अनुसार, वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ बोर्ड ऑफिस के बाहर लोकनाथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जला चावल परोसने पर आपत्ति ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.