प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: पुराना कटरा निवासी अधिवक्ता आशीष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बक्शा जौनपुर में अपने चैंबर और होटल के निर्माण का ठेका जौनपुर निवासी आशीष यादव (ठेकेदार) को दिया था। आरोप है कि उद्घाटन से पहले उन्होंने ठेकेदार को तीन लाख रुपये नकद और ऑनलाइन दिए, लेकिन वह काम अधूरा छोड़कर चला गया। बुलाने के बावजूद काम पूरा करने नहीं लौटा। अधिवक्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में करने के बाद आरोपी और उसके भाई ने फोन कर गालीगलौज की तथा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...