Prayagraj News: अधिवक्ता को इनोवा से कुचलने की कोशिश
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: कालिंदीपुरम स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में हवा भरवा रहे अधिवक्ता संदीप कुमार को इनोवा से कुचलने की कोशिश का आरोप है। घटना 27 सितंबर शाम की है। आरोप है कि इनोवा चालक ने कार पीछे करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संदीप ने छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद कार सवार दो लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद होने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.