प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अधिवक्ता मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया। 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो', 'पुरानी निर्वाचन सूची बहाल करो', 'तानाशाही मुरादाबाद' जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। ज्ञानेश कुमार की तस्वीर जलाकर राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। अधिवक्ता रामकुमार गौतम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण हो गई है। फॉर्म सिक्स में नया बिंदु जोड़ने का फैसला वापस लेने से साफ हो गया है कि यह गैरकानूनी था। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए एआईएलयू ने सौंपा ज्ञापन अधिवक्ता कमल कृष्णा राय ने ज्ञानेश कु...