Prayagraj News: अतीक परिवार के खौफ से सलीम से बना देवव्रत, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घूरपुर थानाक्षेत्र के सारंगपुर गांव के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो पोस्ट कर उसने अतीक परिवार के खौफ से धर्म परिवर्तन कर सलीम अंसारी से देवव्रत शुक्ला बनने का भी दावा किया। लेकिन, 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, जानकारी होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। हालांकि पुलिस की जांच में करीब दो साल पहले धर्म परिवर्तन करने की पुष्टि हुई। वहीं, किराएदार से विवाद की वजह से वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया। फिलहाल किराएदार ने कमरा खाली कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, कानपुर के मूल निवासी सलीम अंसारी पुत्र वाजिद अली का परिवार कई साल पहले घूरपुर के सारंगपुर गांव आकर बस गया था। सलीम अंसारी हाईकोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.