प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।

राज्य में माफिया का आतंक माफिया अतीक अहमद के मौत के तीन साल बाद भी गिरोह सक्रिय है। एक नया मामला धूमनगंज के ठेकेदार के साथ घटित हुई। आरोप है कि पिछले माह असलहे के बल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। वहीं, अब रास्ते में रोक कर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने धूमनगंज पुलिस को आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया है।

ठेकेदार द्वारा कार्रवाई की मांग प्रीतमनगर निवासी ठेकेदार अंकित कक्कड़ ने दो अगस्त को धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि 29 जुलाई की शाम करीब पांच बजे एसटीपी प्लांट गयासुद्दीनपुर के पास मरियाडीह के अबू तैयबा, अबू लैस, मोहम्मद हसनैन उर्फ गुड्डू औ...