प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अतीक अहमद गैंग से जुड़े दो सगे भाइयों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी है। पीड़ित की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।नया कटरा निवासी रघुनाथ द्विवेदी का एक मकान धूमनगंज के ओमप्रकाश सभासद नगर में है। मकान काफी जर्जर हो चुका है, जिसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के लिए वह 17 अगस्त को वहां गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य राजरूपपुर निवासी जावेद अहमद और उसका भाई जुबेर अहमद वहां पहुंच गए।आरोप है कि दोनों भाइयों ने उन्हें काम रोकने की धमकी दी और कहा कि अगर यहां पुताई भी करानी है, तो पहले पांच लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी। रकम न देने पर उन्हें वहां से भाग जान...