Prayagraj News: अतिक्रमण के चलते बंगाली टोला, तालाब नवल राय में जलभराव
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: बैरहना बंगाली टोला और तालाब नवल राय क्षेत्र में जलभराव का सबसे बड़ा कारण नाले-नालियों पर अतिक्रमण है। अब दोनों मोहल्लों को जलभराव से बचाने के लिए नाले-नालियों से अतिक्रमण हटाना होगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार को दोनों मोहल्लों का दौरा करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में बुधवार को 'जार्जटाउन की चिंता, बाई का बाग-रामबाग को भूले' शीर्षक से प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर महापौर बंगाली टोला और तालाब नवल राय पहुंचे और दोनों मोहल्लों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ही महापौर ने कई जगह नाले-नालियों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा देखा। निरीक्षण के बाद महापौर ने दोनों मोहल्लों के जलभराव से प्रभावित लोगों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.