प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइंस को जाम और अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस क्षेत्र को जाम और अतिक्रमण मुक्त बाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सिविल लाइंस को आदर्श क्षेत्र बनाने के सिलसिले में बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में गांधी सभागार में बैठक हुई। बैठक में महात्मा गांधी मार्ग और सरदार पटेल मार्ग के पुनर्विन्यास, अतिरिक्त पार्किंग विकसित करने, वेंडिंग-फ्री जोन बनाने और अनावश्यक अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: व्यापारियों ने यूपीआई शुल्क से लेकर पार्किंग का मुद्दा उठायाबैठक के प्रमुख निर्णय एमजी मार्ग पर हनुमान मंदिर चौराहा से पत्थर गिरजाघर तक सड़क और सर्विस लेन के बीच का विभाजन हटाकर ...