Prayagraj News: अच्छे कार्य से संतोष होना चाहिए, वाहवाही से नहीं : लोकायुक्त
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सीनियर सिटीजन कौंसिल का चौथा वार्षिक समारोह रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि लोकायुक्त उत्तर प्रदेश न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने कहा कि अच्छे कार्य से स्वयं को संतोष होना चाहिए, दूसरों की वाहवाही से नहीं। उन्होंने कहा कि समय बलवान और कठोर होता है, लेकिन वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव और सकारात्मक सोच से उसे हंसते-हंसते स्वीकार करते हैं। सभी को सेवा, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगाकर योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। आशा अस्थाना ने गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि प्रिया आगा ने सूफी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। समारोह में डॉ. डीके निगम, कर्नल आरके काग (सेवानिवृत्त), डॉ. केपी श्रीवास्तव, न्यायमूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.