प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: अग्रवाल सभा प्रयागराज की ओर से जीरो रोड के समीप अग्रसेन भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ। महामंत्री महेंद्र गोयल ने बताया कि भवन में 20 वातानुकूलित कमरे, 22 सौ वर्गफुट के दो वातानुकूलित हॉल, यात्री लिफ्ट और जनरेटर पावर बैकअप जैसी सुविधाएं हैं। अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने समाज के लोगों से भवन के विकास के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में चार लोगों को ट्रस्टी बनने तथा तीन लोगों ने कमरों के निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश राजेश अग्रवाल, डॉ. वीके मित्तल, डॉ. पीयूष रंजन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अग्रवाल युवा मंडल ने किया पांच यूनिट रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...