Prayagraj News: अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्ट पर मंत्री नंदी के खिलाफ परिवाद दायर
प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं इलाहाबाद दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव तथा सांसद डिम्पल यादव के संबंध में तथ्यहीन, भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई।
परिवाद की जानकारी यह परिवाद समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता संदीप यादव की ओर से दाखिल किया गया है। मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.