प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को अंदावा के पास बने मूर्ति विसर्जन तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तालाब में स्वच्छ जल, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी को भी गहरे पानी में जाने नहीं दिया जाए। डीएम ने विसर्जन स्थल पर रोशनी के लिए बिजली के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर लगाने को कहा। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों की तैयारी जोरों पर, ड्यूटी लगी उन्होंने कहा कि प्रति...