प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मीरापुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भागने की जल्दबाजी में एक चोर अपनी चप्पल मौके पर छोड़ गया और घर में रखी दूसरी चप्पल पहनकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।मीरापुर निवासी संजय कुमार ने अतरसुइया पुलिस को बताया कि आठ जुलाई को वह परिवार सहित एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशाम्बी गए थे। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच तीन बदमाश अलग-अलग स्थानों से दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी और कमरो...