Pratapgarh Kunda News: 93 दिव्यांग बच्चों को दिया गया उपकरण
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। शिवगढ़ विकासखंड के मुरार पट्टी लच्छीपुर में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह के निर्देशन में दिव्यांग उपकरण का वितरण पीएमश्री कंपोजिट स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री प्रसाद गुप्ता ने 93 बच्चों को 161 उपकरण का वितरण किया। सभी उपकरण का डेमो करके अभिभावक को उपयोग का तरीका सुरक्षित रखरखाव की जानकारी समन्वयक समेकित शालिनी मिश्रा ने दी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय, शिक्षक रामसूरत यादव, रवींद्र द्विवेदी, गौतम प्रसाद, विनोद, संदीप, अभिषेक, संतलाल, संगीता, सुनीता दुबे, बाबा बेलखरनाथ धाम, नगर क्षेत्र, गौरा, सदर, मानधाता के शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.