प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अभ्यर्थियों से करीब 61 लाख रुपये की ठगी करने के चर्चित मामले में आसपुर देवसरा पूर्व प्रधानाचार्य की तलाश कर रही थी। पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुकदमा दर्ज आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के फत्तूपुर निवासी सत्यानंद ओझा की तहरीर पर थाना आसपुर देवसरा में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि यशोदानंदन माध्यमिक विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य नारायणदास पांडेय ने विद्यालय में लिपिक और चपरासी के पद पर नियुक्ति का झांसा देकर अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी शासनादेश और अन्य कूटरचित अभिलेख उपलब्ध कराए। इसके एवज में कई अभ...