Pratapgarh Kunda News: 38.42 ग्राम एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। स्पेशल टीम और कंधई पुलिस ने 38.42 ग्राम एमडी (मेथेम्फेटामाइन ड्रग्स) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। स्पेशल टीम प्रभारी विजेंद्र सिंह बुधवार रात कंधई थाने की ओर मौजूद थे। रात में सराय जमुआरी गांव की ओर से एक व्यक्ति के एमडी लेकर जाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने मंगरौरा चौकी इंचार्ज विवेक यादव के सहयोग से उसे सराय जमुआरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 38.42 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरे देवजानी गांव का रहने वाला जुनैद अहमद है। एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 17 आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.