Pratapgarh Kunda News: 35.84 ग्राम एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कंधई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35.84 ग्राम अवैध एमडी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन तिवारी उर्फ दिलावर पुत्र कपिल देव तिवारी निवासी पूरे भुलई, सिद्धार्थ शुक्ला पुत्र राजमणि शुक्ला निवासी गोगलापुर और अश्वनी तिवारी पुत्र निशाकांत तिवारी निवासी तरदहा,थाना कंधई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सचिन तिवारी के कब्जे से 21.43 ग्राम, सिद्धार्थ शुक्ला से 8.23 ग्राम और अश्वनी तिवारी से 6.18 ग्राम एमडी बरामद हुई। सचिन के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ छोटी पारदर्शी पन्नी और मोबाइल फोन भी मिला। कार्रवाई में स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की टीम ने भी सहयोग किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.