Pratapgarh Kunda News: 25 लाख की लागत से मीराभवन मोहल्ले को मिलेगा शुद्ध पानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पेयजल आपूर्ति की पाइप पुरानी और जर्जर होने के कारण कई वर्ष से गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी प्रयोग कर रहे मीराभवन मोहल्ले वालों में अब शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। कारण नगरपालिका ने पेयजल आपूर्ति करने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से नई पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है। मीराभवन मोहल्ले में 2900 मीटर पाइप बिछाने का दावा किया जा रहा है।
नई पाइप बिछाने का कार्य नगरपालिका परिषद बेल्हा के मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए बिछाई गई पाइपें काफी पुरानी हो चुकी हैं। इससे आए दिन पाइप फट जाती हैं और पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे सबसे बड़ी समस्या मीराभवन मोहल्ले में रहने वाले परिवारों को हो रही है। दरअसल, इस मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की पाइपें कई जगह फट गई हैं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.