प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। चुनाव के दौरान युवाओं को नौकरियां देने को पिटारा खोल देने वाली सरकार किसानों, व्यापारियों, युवाओं सभी से धोखा कर रही है। लोगों का सरकार से मोह भंग हो रहा है। 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। यह दावा बाबागंज के लखपेड़ा इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी शंखनाद करते हुए मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की 12.5 वर्ष, प्रदेश की 9.5 वर्ष की सरकार ने देश और प्रदेश की जनता के साथ जो विश्वासघात किया है। उसका हिसाब करने का समय आ गया है। जनता 2027 में इनका सफाया कर देगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अभी से चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। सपा के राष्ट्रीय अध...