Pratapgarh Kunda News: 151 शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम शैलेन्द्र मिश्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 151 शिकायतों में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसडीएम ने बार-बार आने वाले जमीन संबंधी मामलों को देख नाराजगी जताई। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को तलब कर फटकार लगाई। पुलिस से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए सीओ राजीव द्विवेदी ने थानाध्यक्षों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार मिश्र, बीडीओ मानवेन्द्र शर्मा, अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siddhart Nag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.