प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: जिले के आमापुर, आसपुर देसवा के निवासी लेखपाल विपुल तिवारी ललितपुर जिले में 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान लेखपाल ने सबूत मिटाने के लिए नोटों की गड्डी छीन ली और कमरे का दरवाजा बंद करके गैस पर नोट जलाना शुरू कर दिया लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई। दरअसल रिश्वत के नोटों पर केमिकल लगा हुआ था जिससे नोट जलाने के बावजूद कार्रवाई से बचना मुश्किल हो गया। अब इस पूरे मामले में लेखपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...