प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शारदा सहायक खंड-51 कुलाबा समितियों के तृतीय चरण के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। कार्यक्रम के तहत चुनाव की अधिसूचना 13 नवंबर को जारी होगी। प्रत्याशियों के निर्देशन पत्र 14 से 20 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्राप्त होंगे। नाम वापसी 23 नवंबर से 28 नवंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कुलाबा समितियों के लिए मतदान 15 दिसंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के निर्वाचन के लिए जारी सूची में मदाफरपुर राजबहा, दरछुट अल्पिका, नारायनपुर अल्पिका, नागापुर राजबहा, सेवरा अल्पिका, जयसिंहगढ़ अल्पिका, गोल...