Pratapgarh Kunda News: 11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.74 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक भी बरामद कर सीज कर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पांडेय निवासी गधियावां को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.74 ग्राम एमडी बरामद हुई। एमडी और बिना नंबर की बुलेट को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आनंद पांडेय उर्फ सुधांशू पांडेय निवासी रेडीगारापुर के रूप में हुई। उसने पन्नेलाल निषाद निवासी बगोझर, महराजगंज, जौनपुर से मादक पदार्थ खरीदने की बात बताई है। आरोपी के मोबाइल में संबंधित लोगों से वाट्सएप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.